Dharma Sangrah

IPL : मुंबई इंडियंस नहीं जाएंगे हार्दिक पांड्‍या, गुजरात टाइटंस ने किया रिटेन

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2023 (19:13 IST)
hardik pandya retained : आईपीएल 2024 (IPL  2024)  में गुजरात टाइंटस (Gujrat titans) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) ही होंगे। यह ऐलान खुद फ्रेंचाइजी ने किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ट्रेड विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रिटेंशन डे तक क्रिकेट के गलियारों में यह अफवाह थी कि हार्दिक पंड्या फिर से अपनी पुरानी टीम में शामिल हो रहे हैं। उन्हें 15 करोड़ में मुंबई इंडियंस बिना किसी खिलाड़ी को दिए खरीदने वाली है। हालांकि ये सब अफवाह शामिल हुई। 
 
गुजरात टाइटन्स ने मोहम्मद शमी, नूर अहमद, राशिद ख़ान, मोहित शर्मा, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियम्सन, साई सुदर्शन, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 
 
यश दयाल, शिवम मावी, प्रदीप सांगवान, अलजारी जोसेफ, दाशुन शनाका को रिलीज करने की घोषणा की है।
 
 
मुंबई ​इंडियन्स ने कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, ​जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, टिम डेविड, कैमरुन ग्रीन, जेसन बेहरनडॉर्फ जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। 
 
जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, संदीप वॉरियर जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख