टी20 क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (20:53 IST)
सूरत। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने शुक्रवार को एक ऐसा कारनामा कर डाला, जिसने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।
 
30 वर्षीय हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम पर समान रूप से 98 टी20 मैच दर्ज हैं।
ALSO READ: हरमनप्रीत का बड़ा खुलासा, विवादों से परेशान होकर क्रिकेट छोड़ना चाहती थीं
अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की 10वीं क्रिकेटर हैं। भारतीय महिलाओं में उनके आगे मिताली राज (89) का नंबर आता है। पुरुष क्रिकेटरों में केवल शोएब मलिक (111) ही 100 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल पाए हैं।
हरमनप्रीत कौर नाम टी20 क्रिकेट में 2000 रन भी हैं। वे मिताली राज के बाद भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 2000 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को छठे टी20 मैच में चौके के साथ उन्होंने 2000 रन पूरे किए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

PAK vs IRE : पाकिस्तान ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया

लखनऊ को हराने के बाद प्लेऑफ के लिए बोले ऋषभ पंत

गौतम ने ये क्या कह दिया? दिग्गज क्रिकेटरों को सुनाई खरी खोटी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

चोटिल रबाडा IPL से स्वदेश लौटे, क्या T20 World Cup पर होगा असर?

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF जवान ने की सरकारी बंदूक से आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख