Hanuman Chalisa

ईशांत शर्मा को भारी पड़ा जश्न, आईसीसी ने दी सजा

Webdunia
शनिवार, 4 अगस्त 2018 (17:39 IST)
बर्मिंघम। भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान के विकेट का गलत तरीके से जश्न मनाने पर शनिवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। ईशांत ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मलान के आउट होने के बाद का गलत तरीके से जश्न मनाया था जिसके बाद जुर्माने के अलावा उनके नाम पर 1 डिमैरिट अंक भी जोड़ा गया।
 
आईसीसी ने यहां जारी बयान में कहा कि आईसीसी के खिलाड़ियों की आचार संहिता के लेबल 1 का उल्लंघन करने पर ईशांत शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में 1 डिमैरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
 
ईशांत ने संहिता के अनुच्छेद 2.1.7 का उल्लंघन किया है जिसमें विरोधी खिलाड़ी के खिलाफ आउट होने पर गलत भाषा या इशारा करने पर सजा का प्रावधान है।
 
बयान में कहा गया कि यह घटना शुक्रवार को खेल के पहले सत्र में घटी, जब शर्मा मलान के बिलकुल करीब जाकर जश्न मनाने लगे। मैच अधिकारियों को लगा कि उनकी यह हरकत विरोधी टीम के बल्लेबाज को आक्रामक प्रतिक्रिया के लिए उकसा सकती थी। दिन की खेल की समाप्ति के बाद ईशांत ने आरोप को स्वीकार कर लिया और मैच रैफरी जेफ क्रो द्वारा लगाए गए जुर्माने को मान लिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख