जेमिमा के नाबाद अर्द्धशतक व रेणुका की शानदार गेंदबाजी से भारत ने बारबाडोस को 100 रन से हराया

Webdunia
गुरुवार, 4 अगस्त 2022 (09:16 IST)
बर्मिंघम। जेमिमा रौद्रिगेज के नाबाद अर्द्धशतक और शैफाली वर्मा की 43 रनों की आक्रामक पारी के बाद रेणुका सिंह ठाकुर के 4 विकेट की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला टी20 क्रिकेट स्पर्धा में बुधवार को बारबाडोस को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए।
 
जवाब में बारबाडोस टीम 8 विकेट पर 62 रन ही बना सकी। बारबाडोस के लिए सर्वाधिक 16 रन किशोना नाइट ने बनाए। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लिए।
 
इससे पहले भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में स्मृति मंधाना अपना विकेट गंवा बैठीं। उस समय स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 5 रन टंगे थे। इसके बाद जेमिमा और शैफाली ने दूसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। शेफाली ने खासतौर पर काफी आक्रामक पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। वे रनआउट होकर पैवेलियन लौटीं।
 
कप्तान हरमनप्रीत कौर खाता भी नहीं खोल सकीं और पहली ही गेंद पर एस. सेलमन ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। यस्तिका भाटिया की जगह उतरीं तानिया भाटिया भी 6 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। इसके बाद जेमिमा और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला। दीप्ति 28 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहीं जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं जेमिमा ने 46 गेंदों में 56 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

राजस्थानी गेंदबाजी के आगे सुस्त हुई हैदराबादी बल्लेबाजी, बन पाए 175 रन

IPL 2024 राजस्थान ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

MS Dhoni अगले सीजन में लौट सकते हैं मैदान पर, कैफ ने बताया यह कारण

T20I World Cup के ब्रांड एंबेसेडर बने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

T20I World Cup के लिए सुनील नारायण का इंतजार अब तक कर रही है वेस्टइंडीज

अगला लेख