Hanuman Chalisa

INDvsENG : भारत के 6 विकेट गिरे, 300 से ज्यादा रनों की लीड

Webdunia
सोमवार, 15 फ़रवरी 2021 (11:23 IST)
चेन्नई।ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि विराट कोहली विषम परिस्थितियों में बल्लेबाजी कर रहे हैं और सामने विकटों का पतझड़ लग गया हो। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में ऐसा ही हुआ।जहां एक ओर बल्लेबाज अपना विकेट गंवा रहे थे कोहली असमान्य पिच पर अपनी टीम का स्कोर आगे बढ़ा रहे थे।

चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत को 195 रनों की लीड मिली।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आर. अश्विन रहे। अश्विन ने 5 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भारत ने 6 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 328 रनों की हो गई है। विराट कोहली और आर. अश्विन क्रीज पर मौजूद हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख