भारत ने इंग्लैंड को क्लीन स्वीप कर दी झूलन को विदाई, दीप्ति के रन आउट पर क्यों मचा बवाल?

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (09:49 IST)
लंदन। आलराउंडर दीप्ति शर्मा और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के अर्धशतक के बाद रेणुका सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने शनिवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 16 रन से हरा दिया। इस तरह भारत ने पहली बार मेजबान टीम का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ कर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शानदार विदाई दी। मैच में दीप्ति द्वारा चार्ली डीन को रन आउट करने पर खूब विवाद हुआ।  
 
चार्ली डीन और फ्रेया डेविस (नाबाद 10) ने 10वें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें जगा दी थी। दीप्ति (24 रन पर एक विकेट) ने हालांकि समझदारी दिखाते हुए अपनी ही गेंद पर चार्ली डीन को रन आउट कर दिया। इस रनआउट पर इंग्लैंड के क्रिकेट फैंस खासे नाराज नजर आए। उन्होंने दीप्ति पर अनफेयर प्ले का आरोप लगाया।
 
इंग्लैंड की पारी के 44वें ओवर में फ्रेया डेविस बल्लेबाजी कर रही थी और गेंद दीप्ति के हाथ में थी। दीप्ति जब गेंदबाजी करने के लिए आगे बढ़ीं तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही चार्ली डीन गेंदबाजी छोर पर काफी आगे निकल गईं और भारतीय गेंदबाज ने उन्हें रन आउट करके भारत को जीत दिला दी।
 
 
इंग्लैंड की टीम लार्ड्स पर 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रेणुका (29 रन पर चार विकेट), झूलन गोस्वामी (30 रन पर दो विकेट), और राजेश्वरी गायकवाड़ (38 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 43.3 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई जिससे भारत ने श्रृंखला 3-0 से अपने नाम की।
 
अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। इंग्लैंड के खिलाफ ही चेन्नई में छह जनवरी 2002 को जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाली झूलन के लिए यह श्रृंखला यादगार रही।
 
इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। उन्होंने 80 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके जड़े। कप्तान ऐमी जोन्स (28) और सलामी बल्लेबाज ऐमा लैंब (21) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
 
भारत इससे पहले दीप्ति (106 गेंद में नाबाद 68, सात चौके) और स्मृति (79 गेंद में 50 रन, पांच चौके) के अर्धशतक के बावजूद 45.4 ओवर में 169 रन पर सिमट गया। इन दोनों के अलावा पूजा वस्त्रकार (22) ही दोहरे अंक में पहुंचने में सफल रही।
 
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लार्ड्स पर नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 29 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए थे। स्मृति और दीप्ति ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी करके पारी को संवारने की कोशिश की। स्मृति हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद तेज गेंदबाज केट क्रॉस की गेंद पर बोल्ड हो गईं।
 
दीप्ति को पूजा वस्त्रकार (22) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 40 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया। चार्ली डीन ने पूजा को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। दीप्ति हालांकि इससे पहले अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहीं और नाबाद वापस लौटीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

गुजरात के खिलाफ बारिश से मैच धुला तो प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

अगला लेख