कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ मैदान में घुसा प्रशंसक हिरासत में लिया गया

Webdunia
शनिवार, 16 नवंबर 2019 (18:30 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश के साथ शनिवार को यहां 22 वर्षीय युवक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए होलकर स्टेडियम के मैदान में घुस गया। इस वक्त स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच चल रहा था। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक ने अपना नाम सूरज बिष्ट (22) बताया है। वह खुद को उत्तराखंड का मूल निवासी बता रहा है। उसने दावा किया कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में खाना बनाने का काम करता है। 
 
अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था। 
 
उन्होंने बताया कि युवक ने कोहली का नाम छपी टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने अपने हाथ पर कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। उसने अपने चेहरे पर रंगों से "वीके" लिख रखा था। 
 
अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की तसदीक की जा रही है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में उचित कदम उठाया जाएंगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख