Hanuman Chalisa

किंग्स इलेवन पंजाब के आखिरी 4 घरेलू मैच इंदौर में होंगे

Webdunia
सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:04 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की संचालन परिषद ने किंग्स इलेवन पंजाब के घरेलू मैचों के स्थलों की अदला-बदली की गई है जिससे टीम अपने पहले 3 मैच मोहाली और अंतिम 4 मैच इंदौर में खेलेगी।
 
नई तारीखों के मुताबिक किंग्स इलेवन की टीम मोहाली में 15, 19 और 23 अप्रैल को इंदौर की जगह मोहाली में खेलेगी। इस फैसले से इंदौर को फायदा होगा और उसके खाते में 4 मैचों का आयोजन आया है, जो 4, 6, 12 और 14 मई को खेले जाएंगे। तिथियों में यह बदलाव इसलिए किया गया है, क्योंकि चंडीगढ़ हवाई अड्डा 12 मई से नवीनीकरण के काम के कारण बंद रहेगा और ऐसे में टीम को लॉजिस्टिक समस्या का सामना करना पड़ सकता था।
 
बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष और आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य सीके खन्ना ने कहा कि अगर किंग्स इलेवन मई में चंडीगढ़ में अपने घरेलू मैच खेलती तो टीम को लॉजिस्टिक समस्या का सामना करना पड़ता इसलिए आईपीएल संचालन परिषद ने इंदौर और मोहाली के मैचों की अदला-बदली की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख