Hanuman Chalisa

पुलवामा हमले के शोक के कारण नहीं होगा IPL का उद्घाटन समारोह

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (18:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए आईपीएल के 12वें संस्करण का उद्घाटन समारोह नहीं करने और समारोह के लिए आवंटित राशि को शहीद परिवारों की मदद के लिए देने का फैसला किया है।
 
बोर्ड का मानना है कि पुलवामा आतंकी हमले में जो लोग प्रभावित हुए हैं, उनके परिवारों की मदद के लिए कुछ किया जाए। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने इस फैसले का स्वागत करते हुए एक बयान में कहा कि हम आईपीएल का उद्घाटन समारोह रद्द करने और इसके लिए आवंटित राशि शहीदों के परिवारों को देने के फैसला का स्वागत करते हैं।
 
इससे पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि मैं आईपीएल अधिकारियों के इस प्रस्ताव से खुश हूं। कोई भी उन जवानों को वापस नहीं ला सकता जिन्होंने अपने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है लेकिन एक संस्था होने के नाते हम शहीद जवानों के परिवार की जिम्मेदारी के लिए कुछ मदद तो कर ही सकते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख