Hanuman Chalisa

IPL 2019 : प्लेऑफ के दौरान हो सकते हैं महिला IPL प्रदर्शन मैच

Webdunia
सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (19:35 IST)
बेंगलुरु। आईपीएल के दौरान होने वाले महिला टी-20 प्रदर्शन मैचों का आयोजन प्लेऑफ के दौरान किया जा सकता है, क्योंकि कार्यक्रम के अनुसार केवल यही समय खाली है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि मैचों का आयोजन शाम 7 बजे से करवाया जा सकता है ताकि अधिक से अधिक लोगों का ध्यान खींच सकें।
 
बोर्ड के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पिछले साल की तरह हमारे पास केवल प्लेऑफ के दौरान ही समय है लेकिन काफी कुछ चुनाव की तिथियों पर निर्भर करता है। पिछले साल सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच मैच दोपहर बाद 2 बजे शुरू हुआ था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कम दर्शक पहुंचे थे।
 
इस मैच में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग, एलिस पैरी और सूजी बेट्स जैसी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और यह रोमांचक भी रहा था लेकिन पुरुष आईपीएल प्लेऑफ से पहले खेले जाने के बावजूद लोगों ने इसमें कम दिलचस्पी दिखाई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि हम चुनाव आयोग से आम चुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं और इसके बाद हम महिलाओं के मैचों के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दे देंगे और इन मैचों का आयोजन दिन में करने के बजाय जब आईपीएल मैच न हों, तब शाम को 7 बजे से सही रहेगा। दिन में बहुत अधिक दर्शक मैच नहीं देख पाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख