IPL Auction 2020 : पैट कमिंस ने इंग्लैंड के वर्ल्ड कप हीरो Ben Stokes को पछाड़ा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (21:55 IST)
कोलकाता। आईपीएल ऑक्शन 2020 की जब गुरुवार को दोपहर में शुरुआत हुई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी 15.5 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा दांव खेलेगी। कमिंस इतनी बड़ी रकम पाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप-19 के हीरो रहे बेन स्टोक्स को पछाड़ दिया।  
 
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने पैट कमिंस को जरूर आईपीएल-13 के संस्करण के लिए अपना हिस्सा बनाया लेकिन ग्लैन मैक्सवेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी को गंवा दिया। मैक्सवेल 2020 के आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में नजर आएंगे, जिन्हें 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा गया है।
बेन स्टोक्स ने बनाया था रिकॉर्ड : आईपीएल की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पिछले रिकॉर्ड बनाया था। वे 14 करोड़ 50 लाख में 2017 में आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के हिस्सा बने थे, तब इसके कप्तान स्टीव स्मिथ हुआ करते थे। 2017 के बाद पुणे टीम को खत्म कर दिया गया। कमिंस से पहले सबसे ज्यादा पैसों में बेन स्टोक्स ही बिके थे।
 
2 करोड़ थी कमिंस की बेस प्राइस : आईपीएल में तेज गेंदबाज पैट कमिंस की किस्मत को चमकना था, सो चमक उठी। उनकी बेस प्राइस केवल 2 करोड़ रुपए थी। खुद कमिंस ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें 15.5 करोड़ की भारी भरकम रकम के साथ शाहरुख खान की टीम केकेआर अपने साथ ले जाएगी।
 
युवराज सिंह को मिले थे 16 करोड़ : टीम इंडिया की कई यादगार जीतों में अपना योगदान देने वाले युवराज सिंह को 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब नया नाम दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। इस अश्विसनीय खरीद पर सभी को हैरत हो रही थी। 
विराट कोहली की कीमत 17 करोड़ : भारतीय टीम के स्टार कप्तान विराट कोहली का जलवा कायम है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को विराट कभी आईपीएल चैम्पियन नहीं बनवा पाए (2016 में एक बार उपविजेता) लेकिन वर्तमान में वे 17 करोड़ रुपए के साथ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने हुए हैं। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने उन्हें 17 करोड़ में रिटेन किया है।
 
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इन धुरंधरों से भी आगे निकला : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने न केवल बेन स्ट्रोक को पछाड़ा बल्कि तीन भारतीय क्रिकेट स्टार से भी आगे निकल गए। केकेआर द्वारा 15.5 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली में खरीदे गए पैट कमिंस चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत से आगे निकल गए हैं, जिनकी कीमत 15-15 करोड़ रुपए है और उन्हें उनकी टीमों ने रिटेन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख