Hanuman Chalisa

मेलबोर्न टेस्ट में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं इशांत शर्मा

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (20:50 IST)
मेलबोर्न। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में होने वाले तीसरे क्रिकेट टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ सकते हैं।
 
30 वर्षीय इशांत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों में कुल आठ विकेट हासिल किए हैं और बेदी से आगे निकलने के लिए उन्हें सिर्फ तीन विकेट की ज़रूरत है। इशांत के खाते में 89 टेस्टों में 264 विकेट हैं जबकि 1966 से 1979 तक भारत के लिए खेलने वाले बेदी ने 67 मैचों में 266 विकेट हासिल किए थे। 
 
भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में इशांत और बेदी से आगे जहीर खान (311), रविचंद्रन अश्विन (342), हरभजन सिंह (417), कपिल देव (434) और अनिल कुंबले (619) हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख