Hanuman Chalisa

टीम इंडिया को करारा झटका, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाएंगे दूसरा टेस्ट मैच

Webdunia
बुधवार, 8 अगस्त 2018 (00:28 IST)
लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बुमराह अभी बाएं हाथ के फ्रैक्चर से नहीं उबर सके हैं। यह चोट उन्हें जून में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान लगी थी।

इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि बुमराह अगर फिट होते हैं तो दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो गई कि वह नौ अगस्त से शुरू हो रहे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा, ‘वह (बुमराह) गेंदबाजी के लिए फिट हैं लेकिन अभी उसे मैच में उतारना जल्दबाजी होगी। उसके हाथ से पहले प्लास्टर हटना जरूरी है। वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होगा।’

बुमराह नेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन यह देखा गया है कि वह कैच अभ्यास सॉफ्ट बॉल से कर रहे हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख