रूट को उखाड़ पाने में नाकाम टीम इंडिया,जड़ा 3 टेस्ट में लगातार तीसरा शतक

Webdunia
गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (21:17 IST)
इस सीरीज में जो रूट एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिनके सामने भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए हैं। जो रूट इस सीरीज के हर टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक बना रहे हैं। 
 
नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट ने शतक (109 रन) लगाया। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में जो रूट ने 180 रनों की नाबाद पारी खेली। अब तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने वनडे की रफ्तार से शतक बनाया।
 
जो रूट ने सिर्फ 124 गेंदो पर 100 रन बनाए और अपना 23वां टेस्ट शतक पूरा किया। इस पारी में अब तक वह 12 चौके लगा चुके हैं। यह टेस्ट शतक उन्होंने काफी तेज रफ्तार से लगाया क्योंकि उनकी स्ट्राइक रेट 80 के करीब है। 
 
अपने अर्धशतक की तरह ही अपना शतक भी उन्होंने चौका लगाकर पूरा किया। इशांत शर्मा की गेंद पर उन्होंने चौका लगाकर यह कारनामा पूरा किया। वह अब तक इस सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। जो रूट165 गेंदो में 121 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।
<

Root powers his way to 3rd century of the series with a neat flick off his pads

Tune into Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN), Sony Ten 4 (TAM, TEL) & SonyLIV (https://t.co/AwcwLCPFGm ) now! #ENGvINDOnlyOnSonyTen #BackOurBoys #Root pic.twitter.com/SZfbHH1rU7

— Sony Sports (@SonySportsIndia) August 26, 2021 >
यही नहीं इस साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज भी जो रूट है क्योंकि साल 2021 में वह सबसे ज्यादा 6 शतक लगा चुके हैं। उनसे नीचे श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने और पाकिस्तान के फवाद आलम है जिन्होंने 3 शतक लगाए हैं।
 
इसके अलावा जो रूट ने और भी रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाने वाले वह इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है। इससे पहले एलिस्टर कुक (7) और केविन पीटरसन भारत के खिलाफ (6) शतक जड़ चुके हैं।

टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ 3 शतक जड़ने वाले तीसरे कप्तान बने
 
यह जो रूट का एक टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले साल 2012 में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और 1990 में ग्राहम गूच यह कारनाम कर चुके हैं।यही नहीं भारत के खिलाफ एक साल में टेस्ट शतक लगाने वाले वह छठवें बल्लेबाज बन गए हैं।(वेबदुनिया डेस्क)  
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया