Hanuman Chalisa

ODI में 2 'हैट्रिक' लेने वाले Kuldeep Yadav बने भारत के पहले और दुनिया के छठे गेंदबाज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (23:38 IST)
विजाग (विशाखापट्टनम)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 'हैट्रिक' लेकर अनोखा काम कर डाला। वे भारतीय क्रिकेट के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में 2 बार हैट्रिक ली है। वे 2 या इससे अधिक हैट्रिक लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज हैं।
 
कप्तान विराट कोहली ने कुलदीप को 33वां ओवर डालने के लिए गेंदबाजी मोर्च पर लगाया। इस ओवर की तीन गेंद के बाद चौथी गेंद पर उन्होंने शाई (होप 78 रन), पांचवीं गेंद पर जैसन होल्डर (11) और फिर छठी गेंद पर अलजारी जोसेफ (0) को पैवेलियन का रास्ता दिखाकर वनडे मैचों की अपनी दूसरी हैट्रिक पूरी की।
 
कुलदीप इससे पहले वनडे में हैट्रिक लेने का कारनामा 21 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। उन्होंने 10 ओवर में 53 देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसी मैच में भुवनेश्वर कुमार ने भी 6.1 ओवर में 9 रन देकर हैट्रिक ली थी। 
कुलदीप यादव वनडे मैचों में 3 या 2 मर्तबा है हैट्रिक लेने वाले दुनिया के 6 गेंदबाजों के 'विशिष्ट क्लब' में शामिल हो गए हैं। लसित मलिंगा ने वनडे करियर में 3 बार हैट्रिक ली है जबकि वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, चामिंडा वास, ट्रेंट बोल्ट और ने 2-2 बार हैट्रिक ली है।
 
भारत की तरफ से हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज : भारत के लिए वनडे में सबसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उसके बाद 1991 में कपिल देव ने कोलकाता में श्रीलंका के विरुद्ध हैट्रिक ली। इसके बाद कुलदीप ने 2017 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, मोहम्मद शमी ने 2019 में साउथेम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ और फिर कुलदीप ने 2019 में विजाग में वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक ली।
 
हैट्रिक लेने के बाद कुलदीप की प्रतिक्रिया : दूसरा वनडे मैच भारत ने 107 रन के विशाल अंतर से जीता। मैच के बाद कुलदीप ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वनडे में दूसरी बार 'हैट्रिक' लेना गौरव की बात हैं। इसके लिए मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है।

कुलदीप के अनुसार मेरे लिए पिछले 4-5 महीने बहुत मुश्किल भरे थे। मैंने जमकर मेहनत की और परिणाम सबके सामने हैं। हैट्रिक लेने का राज यही है कि मैंने सिर्फ अपनी गति में बदलाव किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख