महेंद्र सिंह धोनी खुद तय करेंगे कब लेना है क्रिकेट से संन्यास : राजीव शुक्ला

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (20:05 IST)
इंदौर। वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी में अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन अपने संन्यास के बारे में उन्हें खुद फैसला करना है। 
 
शुक्ला ने कहा, 'धोनी एक महान खिलाड़ी हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। लेकिन अपने संन्यास का समय उन्हें खुद ही तय करना है।' 
 
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ने कहा, 'किसी भी खिलाड़ी के बारे में बीसीसीआई की तय नीति है कि यह फैसला उसे ही करना है कि वह क्रिकेट से कब संन्यास लेगा।' 
 
गौरतलब है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं। लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में इस 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है। 
 
2 बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से भारत के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। धोनी के मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल में वापसी करने की उम्मीद है जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कथित सट्टेबाज संजीव चावला को बृहस्पतिवार को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कर भारत लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर शुक्ला ने संतुलित प्रतिक्रिया में कहा, 'पुलिस मामले की जांच कर रही है। कानून अपना काम करेगा।' 
 
उन्होंने एक सवाल पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों का कैंलेंडर इस तरह तैयार किया जाना चाहिए जिससे दो स्पर्धाओं के बीच खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख