धोनी की पारी को देखकर गावस्कर को आई बदनाम पारी की याद

Webdunia
मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (21:44 IST)
लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्‍स में खेले गए दूसरे वन-डे में महेन्द्रसिंह धोनी ने अपने 10 हजार पूरे किए, लेकिन धीमी पारी के कारण वे प्रशंसकों के निशाने पर आ गए। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारत को दो विश्वकप दिला चुके महेंद्रसिंह धोनी के बल्ले से धीमी रन गति के कारण प्रशंसकों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
 
कप्तान विराट कोहली को धोनी के बचाव में उतरना पड़ा। भारत को इस मैच में 86 रन से हार का सामना करना पड़ा था। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर भी धोनी के बचाव में आ गए हैं। सुनील गावस्कर ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि दबाव में अक्सर ऐसा हो जाता है और बल्लेबाज चाहते हुए भी रन नहीं बना पाता है।
गावस्कर ने यह भी कहा कि दूसरे वन-डे में धोनी द्वारा खेली गई 37 रनों की पारी ने उन्हें अपनी 36* की 'बदनाम' पारी याद दिला दी। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक लेख में गावसकर ने लिखा कि 'उनका उस हालात में स्ट्रगल करना समझ आता है, जब आप असंभव स्थिति में फंस जाते हो, आपके पास विकल्प भी सीमित हों तो ऐसे में दिमाग नेगेटिव हो ही जाता है। उस स्थिति में हर अच्छा शॉट भी फील्डर के हाथ में जाता है और यह दबाव को और ज्यादा बढ़ा देता है।
 
गावस्कर ने लिखा कि धोनी के संघर्ष ने मुझे मेरी 'बदनाम' पारी की याद दिला दी जो मैंने भी वहीं पर खेली थी।' इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे में जीत के लिए 322 रनों लक्ष्य दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख