Hanuman Chalisa

पाक की हार पर बोले मिसबाह उल हक, पाकिस्तानी क्रिकेट व्यवस्था में गड़बड़ी

Webdunia
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (15:04 IST)
कराची। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा कि श्रीलंका की दूसरे दर्जे की टीम के हाथों टी-20 श्रृंखला में 0-3 से मिली हार ने उनकी आंखें खोलकर साबित कर दिया है कि देश की क्रिकेट व्यवस्था में कुछ गड़बड़ है।

मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता दोनों पदों पर काबिज मिसबाह ने कहा कि घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं का भी अभाव है। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला से मेरी आंख खुल गईं। ये ही खिलाड़ी काफी समय से खेल रहे हैं और इसी टीम ने हमें नंबर 1 बनाया। ये लोग 3-4 साल से साथ खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि हम ऐसी टीम से हार सकते हैं जिसमें उसके मुख्य खिलाड़ी ही नहीं हैं, तो हम खुद को नंबर 1 कहने के हकदार नहीं हैं। मिसबाह ने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। यह काफी निराशाजनक है और हम बहुत खराब खेले, लेकिन इसी टीम ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया था। यदि आप मुझे दोषी मानते हैं तो मैं 10 दिन पहले ही आया हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख