Hanuman Chalisa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए पाक टीम में आमिर की वापसी

Webdunia
शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (21:00 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले 3 टेस्ट मैचों के दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम में शुक्रवार को तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को शामिल किया।
 
 
सरफराज अहमद टीम की अगुवाई करेंगे, जो 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहले टेस्ट के साथ दौरे की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान इस दौरे पर 5 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 3 ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगा जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। दूसरा टेस्ट केपटाउन में अगले साल 3 से 7 जनवरी तक जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट जोहानिसबर्ग में 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा।
 
आमिर इस साल सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप के 3 मैचों में 1 भी विकेट नहीं ले सके थे जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी नहीं खेले थे।
 
टीम इस प्रकार है- सरफराज अहमद (कप्तान), इमाम उल हक, फखर जमां, शान मसूद, अजहर अली, हैरिस सोहेल, असद शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, शादाब खान, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, मोहम्मद आमिर, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख