Hanuman Chalisa

दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर : अजहर

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (22:44 IST)
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि दिनेश कार्तिक की तुलना में ऋषभ पंत बेहतर विकेटकीपर हैं और टीम प्रबंधन को आगामी मैचों में उसे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।
 
 
अजहरुद्दीन ने यहां कहा कि आपको पंत पर भरोसा करना होगा। अगर वह इग्लैंड में टेस्ट मैचों में विकेटकीपिंग करने में सक्षम है तो टी-20 में क्यों नहीं? और इसमें कोई शक नहीं कि इंग्लैंड में उसने कार्तिक की तुलना में बेहतर कौशल दिखाया।
 
हैदराबाद के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि मैं ईमानदारी से कहता हूं कि आज ऋषभ को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। अगर आप विकेटकीपर हो तो आपको विकेटकीपिंग करनी चाहिए। वह अच्छा खिलाड़ी है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह जितनी अधिक विकेटकीपिंग करेगा, उतना अधिक सीखेगा। मुझे हालांकि लगता है कि उसकी विकेटकीपिंग में काफी सुधार की जरूरत है।
 
अजहर ने साथ ही कहा कि आगामी दिनों में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव काफी प्रभावी गेंदबाज होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख