Hanuman Chalisa

मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट में फेल, नवदीप ने ली जगह

Webdunia
सोमवार, 11 जून 2018 (22:49 IST)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। शमी इंडियन प्रीमियर लीग नई दिल्ली। निजी विवादों से जूझ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट पास करने में विफल रहे जिसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में 14 जून से होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए शमी की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारतीय टीम में शामिल किया है।(आईपीएल) के 11वें सत्र में भी पूरी तरह नहीं खेल पाए थे। शमी का उनकी पत्नी हसीन जहान के साथ निजी विवाद चल रहा है और आईपीएल शुरू होने से पूर्व वह सड़क दुर्घटना में चोटिल भी हो गए थे।
 
बोर्ड ने बताया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई से आग्रह किया था कि भारत 'ए' के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और रजनीश गुरबानी को भारतीय टीम के ट्रेनिंग सत्र में शामिल होने दिया जाए और वे नेट्स पर भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करें। अंकित राजपूत के लिए भी यह आग्रह किया गया था कि लेकिन उत्तरप्रदेश के तेज गेंदबाज राजपूत अभी स्वस्थ नहीं है।
 
इस बीच राष्ट्रीय चयन समिति ने इंग्लैंड लॉयंस और विंडीज 'ए' के खिलाफ बाहरी एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत 'ए' टीम में इशान किशन को संजू सैमसन की जगह शामिल किया है। सैमसन पहले टीम में शामिल थे लेकिन यो-यो टेस्ट पास करने में विफल रहे थे। उनकी जगह टीम में भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान ईशान किशन को शामिल किया गया है जिन्होंने फिटनेस टेस्ट पास किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख