Hanuman Chalisa

Mohammed Shami की गुलाबी गेंद से बल्लेबाजों को चकमा देने की 'नई ट्रिक'

Webdunia
मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (21:01 IST)
कोलकाता। भारतीय टीम के लिए अपनी शानदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ईडन गार्डन पर खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट के लिए नई ट्रिक इजाद की है। 
 
शमी ने 22 नवम्बर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले कहा कि मैं बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए अपनी लेंथ पर ध्यान दे रहा हूं। मैंने गुलाबी गेंद से इसके लिए काफी प्रेक्टिस की है।
 
भारत का यह तेज गेंदबाज इस वक्त अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहा है। शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 27 रन देकर 3 और दूसरी पारी में 31 रन देकर 4 विकेट लिए थे।
 
शमी ने कहा कि मुझे गेंदबाजी करते समय विकेट पर नजर रखनी है और देखना होगा कि यह कैसा बर्ताव कर रही है। पिच धीमी होने पर मुझे अतिरिक्त प्रयास करने होंगे और ऐसे समय में मुझे बल्लेबाज पर दबाव बनाना पड़ेगा। इसके लिए मुझे अपनी लेंथ में बदलाव करने होंगे।
 
इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि मयंक अग्रवाल को दूसरे टेस्ट में संभलकर खेलना होगा क्योंकि विपक्षी टीम ने उन्हें काउंटर करने का पूरा प्लान बनाया होगा। मयंक ने पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था।
 
गावस्कर ने कहा कि मयंक टेस्ट क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। यह उनका प्रथम वर्ष है और उम्मीद है कि वह दूसरे साल भी ऐसे ही स्कोर करेंगे। दूसरे सत्र में बल्लेबाज के लिए खेलना थोड़ा कठिन होता है क्योंकि विपक्षी टीम के पास आपके खेल का रिकॉर्ड होता है और वह इस हिसाब से अपनी तैयारियां करते हैं। मयंक ने हालांकि शानदार बल्लेबाजी की। जिस तरह उन्होंने अपने खेल पर कंट्रोल रखा वो काबिले तारीफ है। उसमें आत्मविश्वास भरा हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख