धोनी के घर में क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया

Webdunia
गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019 (07:30 IST)
रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के पांच और दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मंगलवार को रांची पहुंच गई।
 
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 अक्टूबर से रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाना है। तीसरा मुकाबला पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान में खेला जाएगा और टीम इंडिया का लक्ष्य धोनी के घर में क्लीन स्वीप करना होगा।
 
भारतीय टीम की ओर से मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और हनुमा विहारी रांची पहुंचे हैं जबकि कप्तान विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी गुरुवार और शुक्रवार तक रांची पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक विराट, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पुणे से मुंबई रवाना हो चुके हैं और वे गुरुवार को रांची पहुंचेंगे।
 
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को विशाखापत्तनम और पुणे में पहले दो टेस्ट मैचों में मात देकर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है और तीसरे टेस्ट में उसकी नजरें 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर लगी होंगी।
 
जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह दूसरा टेस्ट मैच होगा। इस मैदान पर पहला टेस्ट भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च 2017 में खेला गया और दिलचस्प बात है कि वह भी सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाए थे जबकि भारत ने चेतेश्वर पुजारा के 202 और रिद्धिमान साहा के 117 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 204 रन  बनाकर मैच ड्रा करा लिया था।
 
इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का यह पहला मैच होगा। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर कोई वनडे या टी-20 मैच नहीं खेला है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैदान पर हर हाल में वापसी करना चाहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख