IPL 2022 में बिछड़ जाएगी धोनी-रैना की जोड़ी, CSK इस खिलाड़ी से छुड़ाएगा पीछा

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (18:12 IST)
नई दिल्ली:सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती के चर्चे रहे हैं। कुछ सीजन को छोड़ दे तो यह जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स टीम में ही दिखी है। लेकिन आईपीएल 2022 में यह जोड़ी टूटने के कगार पर है।

आईपीएल 2021 की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से टूर्नामेंट के 2022 संस्करण के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ को टीम में रिटेन करने, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत को कप्तान बनाए रखने के साथ-साथ एनरिक नॉर्त्जे और अक्षर पटेल को अपने साथ जाेड़े रखने की जानकारी सामने आई है।

सुरेश रैना को अलविदा कहने की तैयारी जोरों पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश रैना चेन्नई से रिलीज होंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स श्रेयस अय्यर को जाने देगा। इसकी एक वजह श्रेयस की दिल्ली का नेतृत्व करने की इच्छा है जो पंत के साथ संभव नहीं होगी, जिन्हें फ्रेंचाइजी के मालिकों से काफी समर्थन मिला है। इस बीच रैना आईपीएल 2020 में अपने खराब फॉर्म के साथ पहली पसंद नहीं रह गए हैं।

जानकारी यह भी है कि सीएसके चौथे रिटेंशन के रूप में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली के साथ बातचीत कर रहा है। उनकी स्पिन गेंदबाजी भारत में उपयोगी साबित हो सकती है। उनके मना करने पर सैम करेन को रिटेन किया जा सकता है।

यह भी समझा जाता है कि अधिकतर फ्रेंचाइजियों ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची बना ली है, लेकिन अभी तक उसे उजागर नहीं किया है। दरअसल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी फ्रेंचाइजियों काे रिटेन खिलाड़ियों की सूची 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा करने को कहा है।

खबरों के मुताबिक सीएसके धोनी को रिटेन करने का मन बना चुका है। इसकी पूरी उम्मीद है कि शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो। इस सूची में दूसरा नाम जडेजा का माना जा रहा है जो सीएसके के प्रमुख खिलाड़ी हैं । इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ भी रिटेन हो सकते है। चेन्नई को रवींद्र जडेजा, फाफ डू प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों में से चयन करना है।

इसके अलावा मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह का रिटेन होना पक्का माना जा रहा है, जबकि कीरोन पोलार्ड पर चर्चा चल रही है। इस सूची में ईशान किशन भी हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से विदेशी खिलाड़ियों को सुनील नारायण और आंद्रे रसेल को रिटेन किया जा सकता है।

पंजाब किंग्स से लोकेश राहुल को रिलीज किया जा सकता है, क्योंकि वह खुद ही टीम छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। टीम के रिटेंशन खिलाड़ियों की सूची में वैसे तो अभी कोई खिलाड़ी प्राथमिकता में नहीं है, लेकिन समझा जाता है कि मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान को रिटेन किया जा सकता है।

इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पूर्व कप्तान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडिकल, राजस्थान रॉयल्स अपने दो प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों जॉस बटलर और बेन स्टोक्स को रिटेन कर सकता है। उनकी फिटनेस और उपस्थिति के आधार पर ही उन्हें रिटेन किया जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद में फिलहाल केवल कप्तान केन विलियम्सन और करिश्माई स्पिनर राशिद खान को रिटेन करने की ही चर्चा चल रही है।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले पुरानी आठ फ्रेंचाइजिों को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई है, जबकि अन्य सभी खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे। वहीं इस बार राइट टू मैच कार्ड के विकल्प को भी हटा दिया गया है। दो नई टीमों को नीलामी में उतरे खिलाड़ियों में से तीन-तीन खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद मेगा ऑक्शन होगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख