Hanuman Chalisa

एक और करीबी मैच में हार के दर्द का सामना नहीं करना चाहता था : मुशफिकुर रहीम

Webdunia
सोमवार, 4 नवंबर 2019 (18:37 IST)
नई दिल्ली। करीबी टी20 मैचों में हार के दर्द का सामना जितना मुशफिकुर रहीम ने किया है उतना किसी ने नहीं किया और बांग्लादेश का यह पूर्व कप्तान ‘पिछले मुश्किल दो हफ्तों’ को भुलाने के लिए क्रिकेट के मैच जीतने के लिए प्रतिबद्ध था। 
 
बेंगलुरु में 2016 में विश्व टी-20 मुकाबले में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की 1 रन की हार के दौरान टीम में शामिल रहे रहीम ने रविवार को यहां 3 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में नाबाद 60 रन की पारी खेलकर मेहमान टीम को जीत दिलाई जो 149 रन के लक्ष्य का सामना कर रही थी। 
 
भारत पर बांग्लादेश की टी20 में पहली जीत के बाद रहीम ने कहा, ‘हमने भारत के खिलाफ काफी करीबी मैच खेले इसलिए हमने स्वयं से वादा किया कि अगली बार हमें खेल में इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ेगा तो हम हारना नहीं चाहेंगे।’ 
 
रहीम ने कहा कि पिछले 2 हफ्ते उनके 15 साल के करियर का सबसे मुश्किल समय रहा। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश से रवाना होने से पहले मैंने कहा कि अगर हम कुछ मैच जीत लेंगे तो सब कुछ पटरी पर आ सकता है। हमने ऐसा ही किया और हम इस फार्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे।’ 
 
रहीम ने कहा, ‘हमने भारत के खिलाफ पिछले 2 मैचों से काफी कुछ सीखा और अंतिम ओवर तक गए। इस पर चर्चा की कि हम इस स्थिति से कैसे पार पा सकते हैं। मैं रियाद (महमूदुल्लाह) से कह रहा था कि बड़े शॉट खेलने की जगह 1 और 2 रन लेकर मैच जीतते हैं।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख