IND vs NZ 2ndODI: धीमी ओवर गति के कारण न्यूजीलैंड पर मैच फी का 60 प्रतिशत जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (21:29 IST)
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड की टीम पर शनिवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। 
 
आईसीसी से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने टॉम लैथम की टीम पर यह जुर्माना इस लिए लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में 3 ओवर कम गेंदबाजी की थी। 
 
न्यूनतम ओवर गति से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। 
 
न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और ब्रुस ऑक्सनफोर्ड तथा तीसरे अंपायर लैंगटन रूसेरे तथा चौथे अंपायर जान डेंपसे ने यह आरोप लगाया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

स्टॉयनिस का शतक ऋतुराज पर भारी, लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

16 साल पहले आज ही चेपॉक पर IPL करियर का पहला छक्का मारा था धोनी ने, आज 1 गेंद में लगाया चौका (Video)

IPL 2024 में पहला कप्तानी शतक जड़ा ऋतुराज ने, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई पहुंची 210 रनों तक

15 मिनट कोहली से प्रैप टॉक के बाद बदल गया रियान पराग का करियर

मार्श मांसपेशियों में खिंचाव के कारण IPL से बाहर हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

अगला लेख