न्यूजीलैंड की दरियादिली, वर्ल्ड कप में हार के 'विलेन' को बनाएगा 'हीरो'

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (12:18 IST)
वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में बड़ी भूमिका निभाने वाले इंग्लैंड के धमाकेदार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को यह देश जल्द ही न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित कर सकता है। बेन स्टोक्स को भी केन विलिम्सन के साथ इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। न्यूजीलैंड के क्रिकेट प्रशंसक स्टोक्स को विलेन मानते हैं।
 
न्यूजीलैंड ऑफ द ईयर अवार्ड के चीफ जज कैमरॉन बेनट के मुताबिक बेन स्टोक्स भले ही इंग्लैंड के लिए खेलते हों लेकिन यहां लोग उन्हें न्यूजीलैंड का ही मानते हैं।
 
बेन स्टोक्स का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था, लेकिन वह मात्र 12 साल की उम्र में इंग्लैड चले आए थे। स्टोक्स के पिता गेरार्ड ने न्यूजीलैंड के लिए रग्बी लीग खेली थी और वह अभी भी क्राइस्टचर्च में रहते हैं। उनके पिता ने फाइनल से पहले ये भी कहा था कि बेटे के इंग्लैंड के लिए खेलने के बावजूद वह न्यूजीलैंड का समर्थन करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में बेन स्टोक्स ने न सिर्फ 84 रनों की पारी खेली बल्कि इसके बाद हुए सुपर ओवर में भी मात्र 3 गेंदों में 8 रन बनाए थे। इतना ही नहीं जब मैच रोमांचक स्थिति में था तो गुप्टिल का एक थ्रो उनसे टकराकर सीमा रेखा के पार चला गया और अंपायर ने इस पर 6 रन दे दिए। इसी वजह से जीत न्यूजीलैंड के हाथ से झटक गई और मैच टाई हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

'मैं तो अपनी टीम बनाऊं', महेंद्र सिंह धोनी ने पोस्ट लिखकर सबको हैरत में डाला

Virat Kohli की सुरक्षा को गंभीर खतरा, अहमदाबाद में मिली धमकी, 4 गिरफ्तार

बाबर के सामने इस पाक कीपर ने पोंछा डॉलर से पसीना, वीडियो हुआ वायरल

बड़े मैचों के हीरो हैं Mitchell Starc, पैसा वसूल परफॉरमेंस देकर गौतम गंभीर का सीना किया चौड़ा

Asian Games में भारत से छिनेगा 1 पदक, महिला मुक्केबाज ने तोड़ा यह डोपिंगरोधी नियम

अगला लेख