न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

Webdunia
बुधवार, 20 दिसंबर 2017 (16:57 IST)
वांगारेइ (न्यूजीलैंड)। डग ब्रेसवेल ने क्रिस गेल को पहली गेंद पर आउट किया जिसके बाद न्यूजीलैंड ने 3 वनडे मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से शिकस्त दी।
 
 
'मैन ऑफ द मैच' ब्रेसवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 महीने बाद वापसी करते हुए गेल (22) और शाइ होप (0) को अपने पहले ही ओवर में आउट किया। उन्होंने 55 रन देकर 4 विकेट लिए। वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर 50 ओवरों में 9 विकेट पर 248 रन ही बना सकी।
 
जॉर्ज वर्कर (57) और कोलिन मुनरो (49) ने पहले विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी की। रोस टेलर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और न्यूजीलैंड ने जीत का लक्ष्य 4 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। ब्रेसवेल ने गेल को पहली ही गेंद पर आउट किया। 2 गेंद बाद शाइ होप ने टाम लाथम को कैच थमा दिया। वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक 76 रन एविन लुईस ने बनाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख