Hanuman Chalisa

तीसरे वनडे में बारिश ने डाली बाधा, गेल की आतिशी पारी से वेस्टइंडीज के 2 विकेट पर 158 रन

Webdunia
गुरुवार, 15 अगस्त 2019 (00:20 IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। अपने करियर का संभवत: आखिरी वनडे खेल चुके क्रिस गेल की आक्रामक पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बारिश के कारण रोके गए तीसरे और आखिरी एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 22 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बना लिए थे।
 
इस दौरे पर मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ रहा है। इस मैच में भी 2 बार खेल रोकना पड़ा। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
 
गेल भारतीय गेंदबाजों की धुनाई के इरादे से ही उतरे थे। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और खलील अहमद सभी की गेंदों पर रन बनाए। स्पिनर युजवेंद्र चहल अकेले भारतीय गेंदबाज थे, जो गेल को बांधकर रख सके।
 
गेल ने अपनी 72 रनों की पारी में 5 छक्के और 8 चौके लगाए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस के साथ 115 रनों की साझेदारी की। लुईस ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
 
चहल ने लुईस को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। गेल भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को मिडऑफ में कैच देकर लौटे। गेल के आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाया। गेल ने अपने बल्ले पर हेलमेट रखा और मैदान से निकले। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख