Hanuman Chalisa

काउंटी क्रिकेट में अश्विन का जलवा, 12 विकेट लेने के बाद भी नॉटिंघमशायर हारा

Webdunia
मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (23:08 IST)
ट्रेंटब्रिज। काउंटी में नॉटिंघमशायर की ओर से खेल रहे भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सरे के खिलाफ काउंटी डिवीजन एक के मुकाबले में कुल 12 विकेट झटके लेकिन उनकी टीम नॉटिंघमशायर को 167 रन से हार का सामना करना पड़ा।
 
सरे ने पहली पारी में 89.2 ओवर में 240 रन बनाए। डीन एल्गर का योगदान 59 रन का था। अश्विन ने 33.2 ओवर में 69 रन पर छह विकेट झटके। नॉटिंघमशायर की पहली पारी 52.5 ओवर में 116 रन पर सिमट गई, जिसमें अश्विन का योगदान 75 गेंदों में दो चौकों की मदद से 27 रन का था। 
 
सरे ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट पर 224 रन पर घोषित की। जैमी स्मिथ ने 57 और जार्डन क्लार्क ने 54 रन बनाए। अश्विन ने दूसरी पारी में 31 ओवर में 75 रन पर 6 विकेट झटके और मैच में 12 विकेट पूरे किए। 
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉटिंघमशायर की टीम 48.3 ओवर में 181 रन पर सिमट गई और उसे 167 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अश्विन ने दूसरी पारी में साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ नौवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। ब्रॉड का योगदान 30 रन का रहा। 
 
सरे के ऑफ स्पिनर अमर विरदी ने पहली पारी में 61 रन पर 8 और दूसरी पारी में 78 रन पर छह विकेट लेकर मैच में 14 विकेट पूरे किए और सरे को जीत दिलाई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख