Hanuman Chalisa

world cup के हीरो बेन स्टोक्स को मिल सकती है ‘नाइटहुड’ की उपाधि

Webdunia
मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (22:57 IST)
लंदन। इंग्लैंड की विश्व कप जीत के नायक बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया जा सकता है। 
 
स्टोक्स ने 98 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड लार्ड्स में रविवार को खेले गए फाइनल को 'टाई' कराने में सफल रहा। इसके बाद स्टोक्स ने 'सुपर ओवर' में भी 8 रन बनाए। सुपर ओवर भी टाई छूटा था और इंग्लैंड अधिक ‘बाउंड्री’ लगाने के कारण चैंपियन बन गया। 
 
स्टोक्स के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन से ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के 2 दावेदार बोरिस जॉनसन और जेरेमी हंट काफी प्रभावित हुए।
 
ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे की जगह लेने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे जॉनसन और हंट से ‘हां और न’ से जुड़े सवाल किए गए। इसका आयोजन ‘द सन’ और ‘टॉक रेडियो’ ने किया था। 
 
जॉनसन से पूछा गया क्या स्टोक्स नाइटहुड के हकदार हैं? उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर। मेरा जवाब हां है।’ जब हंट से यही सवाल किया गया, तो उनका जवाब था, ‘निश्चित तौर पर।’ 
 
अब तक इंग्लैंड के 11 क्रिकेटरों को क्रिकेट में उनकी सेवाओं के लिए ‘नाइटहुड’ की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें आखिरी पूर्व टेस्ट कप्तान एलिस्टेयर कुक थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख