Hanuman Chalisa

श्रीलंका के खिलाफ हेंड्रिक्स का शतक, द. अफ्रीका ने वनडे सीरीज जीतकर बदला चुकाया

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (21:10 IST)
पल्लेकेल। रीजा हेंड्रिक्स (102) के अपने पहले ही वनडे में शतकीय कारनामे की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को रविवार को तीसरे वनडे में 78 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली और टेस्ट सीरीज में मिली हार का बदला भी चुका लिया।


दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 363 रन का विशाल स्कोर बनने के बाद श्रीलंका 45.2 ओवर में 285 रन पर निपटा दिया। 89 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाने वाले हेंड्रिक्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।

हेंड्रिक्स के शतक के अलावा ओपनर हाशिम अमला ने 59 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन, जेपी डुमिनी ने 70 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 92 रन और डेविड मिलर ने 47 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन ठोंके। तिषारा परेरा ने 75 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने 66 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों के सहारे सर्वाधिक 84 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिदी ने 57 रन पर चार विकेट और एंडीले हलुकवायो ने 74 रन पर तीन विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख