सहवाग की तरह छक्का जड़कर विदेशी पिच पर रोहित शर्मा ने जड़ा पहला टेस्ट शतक (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (20:08 IST)
आखिरकार रोहित शर्मा ने टेस्ट टीम में रहकर विदेशी पिच पर अपना पहला शतक जड़ डाला। रोहित शर्मा ने स्पिनर मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अपना यह शतक पूरा किया। पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ऐसे शतक पूरा किया करते थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित ने 32 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 46 की औसत से 2141 रन बनाए थे। इसमें 6 शतक और एक दोहरा शतक है।

लेकिन इन आंकड़ों का दूसरा पहलू देखें तो रोहित की बड़ी पारियां वेस्टइंडीज श्रीलंका जैसी टीमों के खिलाफ आयी थी। अगर किसी बड़ी टीम के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया भी था तो वह भारतीय पिच पर। लेकिन अब उन्होंने खुद को विदेशी पिचों पर साबित करना शुरु कर दिया है।

इस साल इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका दूसरा शतक है। पहला शतक चेन्नई के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जड़ा था।

3000 टेस्ट रन भी किए पूरे

रोहित अपने 43वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। इस मैच से पहले तक रोहित के 42 टेस्टों में 46.17 के औसत से 2909 रन थे। रोहित ने ऑफ स्पिनर मोईन अली की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। रोहित के 43 टेस्टों में 3023 रन हो गए हैं जिसमें आठ शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले उनके सभी सात शतक भारतीय जमीन पर बने थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख