धोनी के घर में रोहित शर्मा ने की रनों की बारिश, जड़ा 6ठा शतक, 2000 रन किए पूरे

Webdunia
शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (14:36 IST)
रांची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत के ओपनिंग बल्लेबाजों के फेल होने के बाद हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शतक जड़ा। भारत ने 51.4 ओवर 3 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। रोहित ने सीरीज के पहले टेस्ट में 176 और 127 रन की पारी खेली थी। टेस्ट करियर में रोहित ने 2000 रन भी पूरे कर लिए। रहाणे ने 21वां अद्धशर्तक पूरा किया।
 
धोनी के घर में रोहित ने अफ्रीकी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। रोहित ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा (107 रन) और अजिंक्य रहाणे (70 रन) क्रीज पर हैं।
 
रोहित शर्मा ने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। रोहित ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित ने सीरीज के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था।
 
सिर्फ 39 रनों के टीम स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद रोहित ने रहाणे के साथ शानदार बल्लेबाजी की और 86वीं गेंद पर चौके के साथ अर्द्धशतक पूरा किया जबकि श‍तक के लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2 हजार रन पूरे कर लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख