Hanuman Chalisa

जब 'सचिन सचिन' के शोर से गूंज उठा कलिंगा स्टेडियम

Webdunia
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (11:10 IST)
भुवनेश्वर। क्रिकेट के मैदान पर 'सचिन-सचिन' का शोर कोई नई बात नहीं है लेकिन रविवार को हॉकी विश्व कप फाइनल के दौरान यहां कलिंगा स्टेडियम पर 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के आते ही यह नारा गूंज उठा।
 
 
नीदरलैंड्स और बेल्जियम के बीच फाइनल मैच देखने आए तेंदुलकर मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले वीवीआईपी गैलरी में नजर आए तो उनकी तस्वीरें लेने की दर्शकों में होड़ लग गई। इसके बाद मैच के हॉफटाइम के दौरान जब वे मैदान पर उतरे तो कलिंगा स्टेडियम मानो वानखेड़े स्टेडियम में तब्दील हो गया और चारों तरफ 'सचिन-सचिन' का शोर सुनाई देने लगा।
 
तेंदुलकर ने इस मौके पर बोलते हुए भारत में हॉकी विश्व कप के सफल आयोजन की सराहना की और भारत के नहीं होने के बावजूद पूरी तादाद में स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का भारत में होना और इतना सफल रहना काफी अच्छा है और इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। मुझे यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने भारत और नीदरलैंड्स का क्वार्टर फाइनल मैच देखा। भारत की टीम युवा है लेकिन उसने अच्छी चुनौती दी। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हम पदक जरूर जीतेंगे। दर्शक दीर्घा में मौजूद विदेशी जहां यह नजारा देखकर हैरान थे तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से हॉकी कवरेज के लिए आए खेल पत्रकारों को इसका तजुर्बा था। इंग्लैंड से आए रॉड गिलमोर ने कहा कि सचिन वाकई भारत में क्रिकेट के ही नहीं, खेलों के भगवान हैं। रिटायर होने के इतने साल बाद भी उनका क्रेज बरकरार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख