रोहित जैसी ही पारी सहवाग ने लॉर्ड्स पर खेली थी 19 साल पहले (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (21:44 IST)
रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग मेंं कितनी समानताएं है। दोनों ही विस्फोटक ओपनर, दोनों ही दाएं हाथ के बल्लेबाज, दोनों को ही छक्के मारना पसंद। इस कारण भी रोहित शर्मा की लॉर्ड्स पर खेली गयी 80 रनों से ज्यादा की पारी वीरेंद्र सहवाग की याद ताजा कर गई। 
 
वीरेंद्र सहवाग ने भी करीब 19 साल पहले लॉर्ड्स में ऐसी ही पारी खेली थी। आक्रमक रवैये के लिए मशहूर सहवाग ने शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर चौके मारना शुरु किया। हालांकि आज रोहित शर्मा ने शुरुआत में संभलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों पर आक्रमण लगातार तेज किया।
 
रोहित शर्मा आज साल 2002 के बाद लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट में छक्का मारने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा 19 साल पहले सहवाग ने किया था। 
 
साल 2002 की इस पारी में सहवाग 84 रन बनाकर आउट हो गए थे। आज रोहित शर्मा भी जेम्स एंडरसन की गेंद पर 83 रनों पर आउट हो गए। 
 
आज जब भारत 100 रनों की साझेदारी पूरी कर चुका था तो सुनील गावस्कर ने ब्रेक के दौरान यह कहा था कि रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग जैसा खेल रहे हैं और केएल राहुल सुनील गावस्कर जैसा। दिलचस्प बात यह थी कि वीरेंद्र सहवाग उनके पास ही बैठे हुए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

हार के बाद काव्या मारन नहीं रोक पाई आंसू, वीडियो हुआ वायरल

कोलकाता की खिताबी जीत में हमेशा साथ रहे गौतम गंभीर को सुनील नारायण ने उठाया, वीडियो हुआ वायरल

IPL 2024 Final इतना एकतरफा होगा किसी ने सोचा ना था, फैंस हुए बोर

24.5 करोड़ में खरीदे गए स्टार्क बने कोलकाता के लिए तुरुप का इक्का, प्लेऑफ में की वापसी

10 साल बाद तीसरी बार बना विजेता कोलकाता, हैदराबाद को 8 विकेटों से रौंदा

अगला लेख