Biodata Maker

शेफाली वर्मा का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर विश्वकप फाइनल में आया पर चूकी शतक

WD Sports Desk
रविवार, 2 नवंबर 2025 (18:54 IST)
INDvsSA चोटिल प्रतिका रावल की जगह खेलने वाली शेफाली वर्मा ने अपना एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर मुंबई के डीवाए पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया। हालांकि शेफाली वर्मा अपना शतक पूरा नहीं कर सकी लेकिन 78 गेंदो में 87 रनों की पारी से उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। 

62 रन पर बॉश ने लुईस की गेंद पर उनका एक आसान कैच छोड़ा था लेकिन वह इसे शतक में तब्दील नहीं कर सकी। साल 2022 के बाद शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय अर्धशतक बनाया। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ इस फाइनल में शतकीय साझेदारी भी की। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत महिला एकादश:- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका महिला एकादश :- लॉरा वुल्फार्ट (कप्तान), तेजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लूस, मारिजान कप्प, सिनालो जाफ्टा, एनेरी डर्कसन, क्लोई ट्राईऑन, नडीन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख