Hanuman Chalisa

शिखर धवन ने 'बॉटल कैप चैलेंज' के लिए बल्ला पकड़ा और शॉट से गिराकर सबको दंग कर डाला

Webdunia
गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (20:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पिछले महीने विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद पहली बार बल्ला पकड़ा लेकिन वह अब भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। 
 
धवन को पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 'बॉटल कैप चैलेंज' के लिए नामित किया जिसके बाद इस बल्लेबाज ने बल्ला पकड़ा। 

धवन के अलावा युवराज ने ब्रायन लारा, क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को भी यह चुनौती दी। लेकिन शिखर धवन ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा करके सभी को दंग कर दिया।

धवन ने क्लीप ट्वीट करते हुए कहा कि युवी पाजी, यह मेरा 'बॉटलकैपचैलेंज' है। चोट के बाद मैं पहली बार बल्ला पकड़ रहा हूं। वापसी करना अच्छा लग रहा है।
 
'बॉटलकैपचैलेंज' इस समय सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें चुनौती दिए जाने वाले को बोतल का ढक्कन हाथ लगाए बिना खोलना होता है। कई जानी-मानी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया है जिसमें क्रिकेटर भी शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख