Dharma Sangrah

स्मिथ का खुलासा, बुरी तरह चक्कर आ रहे थे, निश्चित नहीं था कि मैं खेलूंगा

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (14:46 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खुलासा किया कि भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले उन्हें बहुत तेज चक्कर (वर्टिगो) आ रहे थे और उनका मैच में खेलना निश्चित नहीं लग रहा था जिसमें उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली।
 
स्मिथ के 64 गेंदों में बनाए गए 104 रन से ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दूसरे वनडे में 4 विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और भारत को 51 रन से हराकर वनडे श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। हालांकि पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें क्रीज पर थोड़ी देर तक अच्छा नहीं लग रहा था।
ALSO READ: स्टीव स्मिथ बोले, आईपीएल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैंने वापस लय हासिल कर ली
स्मिथ ने लगातार दूसरा 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार हासिल करने के बाद क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि मैं नहीं जानता था कि मैं आज (रविवार को) खेलूंगा। मुझे सुबह बहुत तेज चक्कर आ रहे थे और मुझे काफी परेशानी हो रही थी।
 
स्मिथ ने कहा कि टीम के डॉक्टर लेग गोल्डिंग ने उनका उपचार कर राहत दिलाई जिसके लिए उन्होंने उनके सिर के लिए कई मूवमेंट कराए, जो वर्टिगो (बिनाइन पैरोक्सीमल पॉजिशनल वर्टिगो- बीपीपीवी) के उपचार के लिए कराए जाते हैं। कान के अंदर समस्या से बीपीपीवी होता है।
 
उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने मुझे लगता है कि सुबह 6 बार मेरे सिर को घुमाने की प्रक्रिया की जिससे थोड़ा सुधार हुआ। खुश हूं कि मैं एक और अच्छी पारी खेल पाया और टीम की मदद कर पाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख