टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (22:50 IST)
दुबई। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 3-0 से 'क्लीनस्वीप' करने के बाद सोमवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
 
 
दक्षिण अफ्रीका को इस क्लीनस्वीप से 4 अंक मिले जिससे वह 110 अंकों पर पहुंच गया है और इंग्लैंड से 2 अंक आगे निकल गया है। भारत 116 अंकों के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर है। भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर अपना शीर्ष स्थान कायम रखा था।
 
पाकिस्तान को सीरीज हारने से 1 स्थान का नुकसान हुआ है और वह श्रीलंका से पिछड़कर 7वें स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान ने सीरीज की शुरुआत 92 अंकों से की थी लेकिन अब उसके 88 अंक हो गए हैं। वह श्रीलंका से 3 अंक पीछे है।
 
इंग्लैंड के 108 अंक हैं जबकि न्यूजीलैंड के 107 अंक हैं। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड से आगे बने रहने के लिए विंडीज के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की सीरीज जीतनी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख