Hanuman Chalisa

टीम इंडिया के 'खास' बल्ले की होगी नीलामी

Webdunia
शनिवार, 12 मई 2018 (19:18 IST)
सिडनी। चैपल फाउंडेशन के पहले चैरिटी भोज कार्यक्रम में टी-20 2007 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बल्ले की नीलामी की जाएगी। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलने वाले प्रसिद्ध 3 चैपल बंधु (इयान, ग्रेग और ट्रेवर) मौजूद रहेंगे। इन तीनों भाइयों के अलावा महान खिलाड़ी नील हार्वे भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
 
 
मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों की अच्छी भागीदरी होगी। लगभग 400 लोगों को आमंत्रण भेजा गया है जिसमें लगभग 30 अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।
 
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बल्ले के अलावा क्रिकेट से जुड़ी कुछ और यादगार चीजों को यहां नीलाम किया जाएगा। इस कार्यक्रम से जमा होने वाली रकम से ऐसे युवाओं की मदद की जाएगी जिनका घर नहीं है। फाउंडेशन को उम्मीद है कि इससे लगभग 2,00,000 डॉलर (1 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रकम जमा कर सकेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख