chhat puja

INDvsAUS: गीली आउटफील्ड के कारण नागपुर टी-20 के टॉस में हुई देरी

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (19:20 IST)
नागपुर टी-20 में गीली आउटफील्ड होने के कारण दर्शकों का खासा इंतजार करना पड़ा। जो टॉस शाम को 6-30 बजे हो जाना था उस टॉस को होने में अब भी शंका के बादल दिख रहे हैं।

पहले टॉस को  गीली आउटफील्ड के कारण टाला गया और 7 बजे पिच निरीक्षण हुआ। 7 बजे पिच के निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया कि रात 8 बजे पिच निरीक्षण होगा। इस कारण से दूसरे टी-20 में टॉस अभी तक नहीं हो पाया है।ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अगला पिच निरीक्षण 845 पर होगा। यह अमूमन वह समय रहता है जब पहली पारी के अंतिम 4 ओवर बचे रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम के मैदान का एक हिस्सा अभी तक नहीं सूखा है जिसके कारण खेल शुरु होने में देरी हुई है।

गौरतलब है कि मोहाली में खेला गया पहला टी-20 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेटों से गंवा दिया था। दूसरा टी-20 नागपुर के विधर्भ स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया पिछला टी-20 विश्वकप का विजेता रहा है और अपनी दूसरी दर्जे की टीम के साथ भारत दौरे पर आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख