बड़ी जीत के साथ बिहार विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (19:00 IST)
वड़ोदरा। बिहार ने 18 साल बाद शानदार वापसी करते हुए सोमवार को यहां मिजोरम को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
 
 
बिहार ने लीग चरण में सर्वाधिक 30 अंक हासिल किए और प्लेट ग्रुप से एकमात्र क्वालीफाईंग स्थान हासिल किया। बिहार के कप्तान केशव कुमार (21 रन देकर 4 विकेट) ने मिजोरम का शीर्ष क्रम झकझोरा। इसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर आशुतोष कुमार (4 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट) ने मिजोरम को 27.2 ओवर में 83 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। 
 
इसके जवाब में बिहार ने 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। सलामी बल्लेबाज विकास रंजन ने नाबाद 59 रन बनाए। इस तरह से उसने आठ मैचों में से सात में जीत दर्ज की। उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
 
बिहार रणजी ट्रॉफी में आखिरी बार 2003-04 सत्र में खेला था। नादियाड में उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश पर 108 रन से जीत दर्ज की। उत्तराखंड हालांकि बिहार से दो अंक पीछे रहा। आणंद में खेले गए एक अन्य मैच में पुदुच्चेरी ने मेघालय को 74 रन हराया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख