ऋषिकेश में विरुष्का ने किया संतो के लिए भंडारे का आयोजन, जिस गुरु से मिले उनका है PM मोदी से कनेक्शन

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (16:58 IST)
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से काफी धर्म स्थल पर जाते दिखाई दिए हैं जिसमे बाबा नीम करोली धाम और वृन्दावन भी शामिल हैं। इस बार वे अपनी माता सरोज कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शीशमझाड़ी स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु, स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे। कोहली और अनुष्का ने आश्रम का यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट श्रृंखला से कुछ दिन पहले किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम में कोहली का नाम शामिल है। पहला टेस्ट नौ फरवरी से नागपुर में शुरू होना है। 
 
विराट कोहली सोमवार की सुबह अपने परिवार के साथ ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर क्षेत्र के एक रिजॉर्ट मे पहुंचे। शाम को विराट , अनुष्का शर्मा और सरोज कोहली ने दयानंद आश्रम पहुंचकर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद का आशीर्वाद लिया। विराट ने अपनी माता और पत्नी सहित समाधि स्थल के दर्शन किए और करीब 20 मिनट ध्यान भी किया। विराट से पहले भी इस समाधी स्थल पर रजनीकांत जैसे कई सितारे और राजनेता भी आ चुके हैं। 
 
आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि विराट और उनका परिवार आश्रम पद्धति के अनुरूप ही अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। वह आश्रम में सुबह सात से नौ बजे तक होने वाली नियमित योग क्लास में भी शामिल होंगे। इसके अलावा दोनों युगलों ने संतो को के लिए भंडारे का आयोजन भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
नीम करोली बाबा के दर्शन के बाद कोहली ने लगातार 2 वनडे में शतक बनाए थे। फैंस यह आशा कर रहे हैं कि इस बार भी विराट कोहली के बल्ले से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रन निकलेंगे। कई समय से कोहली टेस्ट में बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। देखना होगा ऐसा होता है या नहीं। बहरहाल कुछ ऐसे ट्वीट्स फैंस द्वारा देखने को मिले।
<

Virat Kohli & Anushka Sharma offered food for saints in Rishikesh.pic.twitter.com/zyKw62mA2Z

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 31, 2023 > <

Virat Kohli and Anushka Sharma visited Swami Dayananda Saraswati Ashram at Rishikesh and organized a Bhandara too and are taking blessings from the Swamis pic.twitter.com/Jk04pWCqjX

< — Sreenivasan B R (@SreenivasanBR) January 31, 2023 > <

Virat Kohli these days before the start of a new series ... pic.twitter.com/KPWmcKpXx6

< —  (@RamThirthahalli) January 31, 2023 > <

Atleast 4 Test centuries confirmed by Virat kohlipic.twitter.com/zAOqVSN6BL

< — supremo. (@classicalVirat) January 30, 2023 > <

Virat Kohli and Anushka Sharma's beautiful picture in Rishikesh. pic.twitter.com/j5ZXp8yrp5

< — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 31, 2023 >
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट