rashifal-2026

यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने म.प्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 248 रन

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (17:59 IST)
बेंगलुरू:कप्तान पृथ्वी शॉ (47) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (78) की शानदार पारियों की मदद से मुंबई ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन बुधवार को पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए।

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। पारी की शुरुआत करते हुए पृथ्वी शॉ और यशस्वी जयसवाल ने 87 रन की साझेदारी की। अनुभव अग्रवाल ने शॉ का विकेट लेकर मध्य प्रदेश को पहली सफ़लता दिलायी। कप्तान शॉ ने 79 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाकर 47 रन बनाये। शॉ के आउट होने के बाद मुंबई के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोई भी साझेदारी 50 रन तक नहीं पहुंची।

तीसरे नंबर पर आये बल्लेबाज अरमान जाफ़र पिच पर ज्यादा समय नहीं बिता सके और 26 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय की गेंद पर यश दुबे को कैच थमा बैठे। क्वार्टरफाइनल पर अपने डेब्यू में दोहरा शतक लगाने वाले सुवेद पार्कर ने 18 रन बनाये, जबकि विकेटकीपर हार्दिक तामोरे ने टीम के स्कोर में 24 रन जोड़े। मुंबई के लिये पहले दिन सर्वाधिक रन जायसवाल ने बनाये। उन्होंने 163 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाकर 78 रन बनाये।

दिन का खेल खत्म होने तक सरफ़राज ख़ान 125 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 40 रन और शम्स मुलानी 12 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। मध्य प्रदेश की ओर से अनुभव अग्रवाल और सारांश जैन ने दो-दो विकेट लिये, जबकि कार्तिकेय को एक विकेट हासिल हुआ।मुंबई अब तक 41 बार रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है, जबकि मध्य प्रदेश पहली बार यह खिताब जीतने के लिये मैदान में है।

मुंबई के कप्तान तीन रन से अपने अर्धशतक से चूक गये, और जायसवाल भी लगातार चौथा शतक नहीं बना सके। मध्यक्रम के असफ़ल होने के बाद सरफ़राज़ ने टीम के आखिरी बल्लेबाज़ के रूप में पारी को संभाला हुआ है, हालांकि मध्य प्रदेश ने केवल चार गेंदबाजों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख