हार्दिक जी ये 'हाथ' का निशान है, हर बार सही जगह पर

Webdunia
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019 (14:49 IST)
नई दिल्ली। गुजरात के सुरेन्द्रनगर में एक सभा के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारन की घटना के बाद ट्‍विटर पर भी हार्दिक को लेकर मजेदार कमेंट देखने को‍ मिले। पाटीदार आंदोलन के माध्यम से सुर्खियों में आए पटेल अब कांग्रेस नेता बन गए हैं। हालांकि काफी इच्छा होने के बावजूद वे इस बार चुनाव लड़ने से चूक गए। 
 
सुमित कडेल नामक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया कि अब न्याय होगा। कांग्रेस जॉइन करने के बाद हार्दिक को हर रोज अपमानित होना पड़ेगा। पाटीदार नेता से झापड़दार नेता बन गए हैं। आदर्श ने लिखा बेरोजगार राजनीतिज्ञ के प्रति एक आम आदमी की प्रतिक्रिया है। एक अन्य ने लिखा दिल को ठंडक मिल गई। एक और व्यक्ति ने लिखा कि एक बार फिर से लगाओ थप्पड़। 
 
लालू चोहला नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि ये हाथ का निशान है। हर बार सही जगह बटन दबाना है। करण अधाना ‍ने लिखा न्याय हो गया। चौकीदार अप्पा साहब सोनार ने लिखा कि सिर्फ एक ही थप्पड़ पड़ा क्या? घोर निंदा करते हैं हम। चौकीदार ओनली तुषार नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि बहुत क्रांतिकारी, बेरोजगार को रोजगार मिल गया। 
 

वहीं, संजीव मावी ने लिखा कि सही पकड़े गए। एक बार फिर जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद को थप्पड़ मरवा लिया। एक अन्य ने लिखा कि कुछ लोग इसे लोकतंत्र पे तमाचा करार देंगे, लेकिन सच्चाई है कि ये जातिवाद पे तमाचा है। डॉ. विशाल ने लिखा कि पहले आंदोलन, फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। ये प्रोपेगंडा है। गुजरात के लोग समझ गए हैं।

<

#WATCH Congress leader Hardik Patel slapped during a rally in Surendranagar,Gujarat pic.twitter.com/VqhJVJ7Xc4

— ANI (@ANI) April 19, 2019 >थप्पड़बाज आम आदमी : एएनआई के मुताबिक सुरेन्द्रनगर के एसपी महेन्द्र वाघेला ने कहा कि तरुण गुज्जर नामक जिस व्यक्ति ने हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारा था, वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हुआ  नहीं है। वह सामान्य आदमी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख