नरेन्द्र मोदी ने गिनाए 'पंजे' के 5 बड़े खतरे

Webdunia
शनिवार, 4 मई 2019 (13:49 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की एक सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह 'पंजे' के 5 बड़े खतरे भी गिनाए। आइए जानते हैं कि वे कौनसे 5 बड़े खतरे हैं, जो मोदी ने चुनावी सभा में बताए...
 
अस्थिरता : परोक्ष रूप से कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि न मैं गिरा, न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे। उन्होंने कहा कि ऐेसे लोग मेरी छवि खराब करके देश में अस्थिर और मजबूर सरकार बनाना चाहते हैं।
 
भ्रष्टाचार : भ्रष्टाचार पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा कि आज सुबह ही मैं पढ़ रहा था कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब नामदार के एक बिजनेस पार्टनर को कैसे रक्षा सौदों में शामिल किया गया था। 
 
जातिवाद : मोदी ने कांग्रेस पर जातिवाद का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब तक लोगों को जाति के आधार पर बांटती रही है। 
 
वंशवाद : प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वंशवाद को भी बढ़ाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक कांग्रेस के राज में एक ही परिवार को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि नामदार कान खोलकर सुन लो, ये मोदी सोने की चम्मच लेकर और राज परिवार में पैदा नहीं हुआ है। ये मोदी भारत मां की धूल फांककर बड़ा हुआ है।  
 
कुशासन : कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि इन महामिलावटी लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि अब बचा हुआ चुनाव बचाने के लिए कौनसा खेल खेला। ये लोग देश को कुशासन की ओर धकेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी 5 दशक तक बिना रुके बिना थके, सिर्फ भारत माता के लिए जिया है और भारत माता के लिए तपस्या की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख