'बहनजी' की टेढ़ी चाल, बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी बसपा

Webdunia
सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (23:05 IST)
पटना। बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बसपा के इस फैसले को प्रदेश में राजग विरोधी मोर्चे के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है।
 
बसपा के प्रदेश प्रभारी लालजी मेधकर के अनुसार उनकी पार्टी प्रमुख मायावती ने इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी संभावित उम्मीदवारों और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा कि बहनजी (मायावती) ने हमें बिहार की सभी लोकसभा सीटों के लिए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में विस्तृत निर्देश की उम्मीद है।
 
मायावती से मिले निर्देशों के बारे में मेधकर ने अधिक विस्तार से नहीं बताया लेकिन उनके इस फैसले को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है जिन्होंने इस दल के साथ मध्यप्रदेश में गठबंधन में जाने से इंकार कर दिया था। उत्तरप्रदेश में भी मायवती की बसपा और अखिलेश यादव के दल समाजवादी पार्टी के बीच हुए गठबंधन में कांग्रेस को बाहर रखा गया था।
 
बसपा के बिहार में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय से महागठबंधन में शामिल लालू प्रसाद की पार्टी राजद के लिए भी एक झटका है, जो कि पूर्व में राजग विरोधी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर चुकी है।

उल्लेखनीय है कि लालू ने पूर्व में मायावती को बिहार से राज्यसभा भेजे जाने का भी प्रस्ताव दिया था। लालू के बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाल में लखनऊ में जाकर बसपा सुप्रीमो के साथ मुलाकात की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

आगर-मालवा में एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, FIR के बदले पुलिसकर्मियों पर 3 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

NCW के सामने पेश नहीं हुए बिभव कुमार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

अगला लेख