भाजपा ने तीन और उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, खजुराहो से वीडी शर्मा चौंकाने वाला नाम

Webdunia
रविवार, 14 अप्रैल 2019 (13:30 IST)
नई दिल्ली। बीजेपी ने मध्यप्रदेश की तीन ओर सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने धार से वर्तमान सांसद सावित्री ठाकुर का टिकट काटते हुए वरिष्ठ नेता छतर सिंह दरबार को टिकट दिया। छतर सिंह दरबार का चुनावी मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार दिनेश गिरवाल से होगा।
 
वहीं पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट से चौंकाने वाला नाम देते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री वी डी शर्मा को टिकट दिया है। खजुराहो से वर्तमान सांसद नागेंद्र सिंह के विधायक चुन जाने के बाद पार्टी ने वीडी शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वीडी शर्मा ग्वालियर चंबल से आते हैं, ऐसे में वीडी शर्मा को खजुराहो से पार्टी के ही नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
 
वहीं पार्टी ने रतलाम से जी एस डामोर को अपना उम्मीदवार बनाया है। डामोर का चुनावी मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया से होगा। कांतिलाल भूरिया रतलाम से वर्तमान सांसद है। पार्टी ने इस सूची में भी भोपाल,इंदौर और विदिशा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया है।
 
भाजपा ने मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान की 1 और हरियाणा की 2 सीटों से भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। राजस्थान की दौसा से जसकौर मीणा को टिकट दिया गया है।
 
हरियाणा के हिसार से चौधरी वीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे जबकि रोहतक से अरविंद शर्मा चुनाव मैदान में होंगे।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, INDIA ब्लॉक की सरकार बनी तो उठाएंगे यह कदम

Share bazaar News: शेयर बाजार में रही लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स 220 और निफ्टी 44.30 अंक टूटा

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख