मोदी लहर में कांग्रेस को बड़ा झटका, 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों की करारी हार

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (09:57 IST)
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अपने दम पर 303 सीटें जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। मोदी की सुनामी में कांग्रेस पूरी तरह पस्त दिखाई दी। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी चुनाव हार गए।
 
17 राज्यों में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले। कांग्रेस 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में तो खाता भी नहीं खोल सकी। इनमें गुजरात, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा आदि शामिल है। पार्टी ने इस चुनाव में 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा और यह सभी हार गए। 
 
कांग्रेस ने इस चुनाव में शीला दीक्षित, भुपेन्दर हुड्डा, दिग्विजय सिंह, हरीश रावत, मुकुल संगमा, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण समेत की 9 मुख्यमंत्रियों  पर दांव लगाया। यह दांव पूरी तरह विफल रहा। 
 
दूसरी ओर भाजपा ने भी इस चुनाव में राजनाथ सिंह, रमेश पोखरियाल निशंक और अर्जुन मुंडा के रूप में अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव लगाया था। हालांकि ये सभी दिग्गज चुनाव मैदान में सफल होते नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नवनीत राणा से बोले असदुद्दीन ओवैसी, तोप है छोटा, किसी के बाप की नहीं सुनता

गर्लफ्रेंड ने बना दिया ISI एजेंट, बिहार में कई Honey Trap में फंसे

मंगेतर ने मां बाप के सामने धड़ से अलग कर दिया 15 साल की नाबालिग का सिर

कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की अजीबोगरीब घोषणा, कहा दो पत्नी वालों को 2 लाख देंगे, भाजपा ने कसा तंज

पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

लोकसभा चुनाव में MP में मोदी के गारंटी के साथ विधायकों का दलबदल और नोटा का मुद्दा रहा छाया

ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मांगा इस्तीफा, कहा राजभवन नहीं जाऊंगी

रेवंत रेड्‍डी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, NDA ने किया पलटवार

झांसी कानपुर राजमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत, 4 लोगों की जलकर मौत

अमित शाह को PM बनाने के लिए BJP मांग रही है वोट, इस बयान के पीछे क्या है केजरीवाल की मंशा

अगला लेख